प्रथम अपील अनुरोध कैसे करे
प्रथम अपील अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)
विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005
की धरा 19(1) के तहत प्रथम अपील।
महोदय,
1. मैने सूचना के अधिकार कानून, 2005
के तहत आपके विभाग के लोक सूचना अधिकारी
से निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराने के लिए
आवेदन किया है:
2. सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005
में सूचना देने के लिए निर्धारित की गई समयाविध् के समाप्त हो जाने के बावजूद,
-
- लोक सूचना अधिकारी द्वारा मुझे अब तक किसी
प्रकार की सूचना नहीं दी गई है।
- मुझे जो जवाब प्राप्त हुआ है. वह अधूरा है
/ गलत है / मेरे आवेदन से सम्बंधित नहीं
है।
आपसे निवेदन है कि सूचना के अधिकार अधिनियम,
2005
की धरा-19(1) के तहत इस विषय पर सुनवाई करें तथा लोक सूचना अधिकारी को मुझे सूचना
प्रदान करने का आदेश दें। सूचना के अधिकार के प्रावधान के अनुसार लोक सूचना
अधिकारी को मेरे द्वारा मांगी गई सारी सूचना नि:शुल्क उपलब्ध् कराने का भी आदेश
दें। साथ ही, सूचना के अधिकार अधिनियम के उल्लंघन के लिए लोक
सूचना अधिकारी पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करने का आदेश दें।
धन्यवाद
नाम :
पता :
दिनांक :
संलग्नक :
1.
आवेदन की छायाप्रतिलिपि ,
2.
आवेदन शुल्क के रसीद की छायाप्रतिलिपि ,
3.
लोक सूचना अधिकारी द्वारा दिये गये जवाब की छायाप्रतिलिपि ।
Comments
Post a Comment